फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश पर गए जूनियर इंजीनियर

Wed, 28 Jan 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जूनियर इंजीनियर दो दिवसीय प्रदेश व्यापी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।
विज्ञापन

मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल परिसर में प्रदर्शन कर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी जीएस सिंह ने कहा कि संगठन की मांगों को लेकर पूर्व में भी मुख्य सचिव को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। मांगों पर शासन द्वारा विचार न होने से आंदोलन की रणनीति बनानी पड़ी। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण न होने की स्थिति में 27 फरवरी को लखनऊ में विशाल रैली कर विधान भवन का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम में संतसेवक गौड़ समेत लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, लघु सिंचाई, कृषि विभाग के इंजीनियर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें