फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में कहर ढा रहा सर्दी का सितम

Wed, 10 Jan 2018 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण शीत लहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। नए साल के पहले दिन से शुरू हुआ सर्दी का सितम अब कहर ढाने लगा है। जिले में अब तक ठंड से चार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिला प्रशासन ठंड से हुई इन मौतों का कारण बीमारी मान रहा है। पारे में लगातार गिरावट जारी है। तेज रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। बुधवार को दिन भर धूप न निकलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान मंगलवार के तापमान से कम है। सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा दिखाई दिया। दिन भर धुंध छाई रही। इसके चलते सूरज के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं से गलन इतनी ज्यादा बढ़ गई कि हाथ पैर सुन्न होने की स्थिति आ गई है। रात में पाला गिरने से भी ठंड भी और बढ़ गई।
भीषण शीत लहर उनके लिए मुसीबत बन गई है, जो बाढ़ और कटान में अपने घर गंवाने के बाद सड़क और तटबंध के किनारे पॉलिथीन तानकर खानाबदोशों की तरह रहने को मजबूर हैं। दूर दराज से काम की तलाश में आने वाले मजदूरों, पल्लेदारों, रिक्शा चालकों, फील्ड वर्क करने वाले लोगों और यात्रियों को बेहद दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें