फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएमओ ने किया निघासन सीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
वार्ड में भर्ती मरीजों से हाल चाल और भोजन व्यवस्था की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता।संवाद
विज्ञापन
निघासन। सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की। कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर सीएमओ ने संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और वार्डों की स्थिति का भी जायजा लिया। साथ ही ब्लड जांच केंद्र, एक्सरे मशीन, हेल्थ एटीएम व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की जांच की। सीएमओ ने जानकारी दी कि पहले सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा केवल लखीमपुर और पलिया में उपलब्ध थी।
अब यह सेवा मोहम्मदी और मितौली में भी शुरू हो चुकी है। निघासन में भी इस सुविधा को जल्द शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ एडिशनल सीएमओ डॉ.पीके रावत, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें