मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद प्रभावित हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ स्थानीय गोताखरों को भी लगाया गया। इसका परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है। लखीमपुर खीरी जिले में 38 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।