'सीएम आ रहे हैं इसलिए कूड़ा जला रहे हैं'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान को दुरुस्त किया जा रहा है। बुधवार को जिला एवं पालिका प्रशासन के लोग मैदान से पानी निकलवाकर सफाई कराते रहे। इस दौरान निकलने वाले कूड़़े को भी जलवाया जाता रहा।
कर्मचारियों को लेकर शाम तक ईओ मैदान में डटे रहे। मैदान पर भरा पानी निकलवाने के लिए चार टैंक लगाए हैं। वहीं करीब 50 से 60 सफाई कर्मी दिनभर सफाई करते रहे। मौरंग आदि डलवाकर मैदान सही कराया गया। इस दौरान मैदान में निकले कूड़े को बंदिश के बावजूद अधिकारियों ने जलवा दिया। इस दौरान जिले के आला अफसरों से लेकर पालिका प्रशासन के लोग रात तक मैदान को दुरूस्त कराने के लिए डटे रहे।