फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने जाना प्रवासी मजदूरों का हाल

विज्ञापन
डीएम के साथ मुख्यमंत्री से वार्ता करते कामगार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जिले के दो प्रवासी मजदूरों से बात कर उनका हाल जाना। उन्होंने योजनाओं का लाभ मिला कि नहीं इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

कोरोना काल में गैर जिलों एवं राज्यों से लौटे प्रवासियों के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं शुरू की, जिससे उनके आगे रोजी रोटी का संकट न आए। अधिकारी शत प्रतिशत प्रवासियों को इनसे लाभान्वित करने का दावा करते रहे हैं। इसी क्रम में जमीनी हकीकत जानने के लिए सीएम ने बांकेगंज ब्लॉक के प्रवासी श्रमिक पट्टे लाल व मितौली के अंकुल से लॉकडाउन से पहले उनके काम की स्थिति और जिले में आने पर मुहैया सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच एवं रोजगार मिलने के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानकारी ली। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में करीब 64 हजार प्रवासी कामगारों ने परिवार सहित घर वापसी की। इसमें से 46 हजार को खाद्यान्न किट दी गई। पहले चरण में 18299 प्रवासी कामगारों के खातों में 1000 रुपये भेजे गए। वहीं 14339 के खातों में 1000 रुपये भेजे जा रहे हैं। एनआईसी में सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह सहित पांच प्रवासी कामगार, तहसीलदार सदर उमाशंकर एवं गोला विपिन द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें