फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के सरकारी कार्यालयों में हुए नुकसान का सीएम ने किया आकलन

Wed, 17 Sep 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी के भंसार कस्टम कार्यालय पर सफाई करते युवा। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। जेन-जी आंदोलन के बाद धनगढ़ी स्थित कार्यालयों में की गई तोड़फोड़ व आगजनी का मंगलवार को सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने कई मंत्रियों के साथ जायजा लिया।
विज्ञापन

बीते सोमवार व मंगलवार को जिले के 108 कार्यालयों में तोड़फोड़, आगजनी व लूटपाट की गई थी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय, आर्थिक मामला मंत्रालय, भौतिक पूर्वाधार मंत्रालय, सामाजिक विकास मंत्रालय, प्रदेश सभा भवन समेत अन्य कार्यालय का निरीक्षण किया।
बताया गया कि प्रदेश में करीब 139 कार्यालयों में आगजनी की गई है। उधर, कैलाली सभापति नारायण दत्त भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।
इसमें धनगढ़ी नेपाली कांग्रेस पार्टी के सभापति व पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा, उनकी पत्नी पूर्व विदेश मंत्री आरजू राणा देउवा के साथ आंदोलन के दौरान हुए हमले व मारपीट की निंदा की गई है। साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग भी की गई है। इसको लेकर अफसरों को निर्देश दिए गए।

धनगढ़ी के भंसार कस्टम कार्यालय पर सफाई करते युवा। संवाद

धनगढ़ी के भंसार कस्टम कार्यालय पर सफाई करते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें