वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का हाल जानतीं जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। नवागत जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर स्टाफ के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया। बुधवार को अपने विभाग का वृद्धाश्रम, छात्रावास और अभ्युदय कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
बुजुर्गों से कहा कि अगर किसी को कोई भी परेशानी हो तो उनको बताएं। वृद्धाश्रम स्टाफ को निर्देश दिए कि इनको किसी प्रकार की कोई परेशान न होने दी जाए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई ठीक नहीं मिलीं। नालियों का पानी सड़क पर बहता देख उन्होंने सफाई के लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अभ्युदय कोचिंग सेंटर और छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह इससे पहले जनपद शाहजहांपुर में तैनात थीं, उनको अब लखीमपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।