फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगल के वाटर होल साफ कराए

Sun, 08 Mar 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महेशपुर जंगल में वाटर होल्स की सफाई करते मजदूर। संवाद - फोटो : साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
ममरी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही वन रेंज मोहम्मदी के जंगलों में वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए बनाए गए वाटर होल्स की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेंजर निर्भय प्रताप शाही और फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के दौरान वन्यजीवों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए आंवला, महेशपुर, देवीपुर और सहजनिया बीट के जंगलों में बने वाटर होल्स की सफाई कराकर उनमें ताजा पानी भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पानी की तलाश में वन्यजीव इधर-उधर न भटकें, इसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों के जंगल में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें