लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी नौवीं की छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म किया। किसी तरह छात्रा घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। किशोरी पिता की तहरीर पर आरोपी शोएब के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा है।
परिजनों के मुताबिक, सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे 14 वर्षीय किशोरी घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। वह गांव के ही गन्ने के खेत में घुसी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे शोएब ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शोएब इंटर पास कर चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
10 दिनों में नाबालिग के साथ यह तीसरी वारदात
28 फरवरी की रात सिंगाही के दो युवकों ने दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना वाली रात एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे दिन दूसरे आरोपी को भी मुठभेड़ में गोली लगी थी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग पूरे मामले पर नजर बनाए ही थीं कि 24-25 फरवरी की रात से लापता किशोरी का शव तीन मार्च को एक खेत से बरामद हुआ। किशोरी के साथ भी दुष्कर्म करते हुए उसकी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ था।
-
घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को लेकर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्दी ही उसे न्यायालय भेजा जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
डॉ. ख्याति गर्ग एसपी