फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया हवाई पट्टी पर कल उतरेगा राज्यपाल का विमान

सार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पड़ोसी जनपद पीलीभीत जाएंगी।उनका विमान सुबह 9.30 बजे पलिया स्थित हवाईपट्टी पर उतरेगा।इसके बाद यहां से राज्यपाल कार द्वारा पीलीभीत जनपद के बैलहा गांव जाएंगी।वहां पर प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पड़ोसी जनपद पीलीभीत जाएंगी। उनका विमान सुबह 9.30 बजे पलिया स्थित हवाईपट्टी पर उतरेगा।
विज्ञापन

इसके बाद यहां से राज्यपाल कार द्वारा पीलीभीत जनपद के बैलहा गांव जाएंगी। वहां पर प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद पीलीभीत के ही गांव बमनपुर भागीरथ और सिद्घनगर का दौरा करेंगी। अपराह्न 1.05 बजे एसएसबी की 39वीं बटालियन गदनिया लखीमपुर जाएंगी। यहां पर लंच के बाद अधिकारियों संग बैठक करेंगी। इसके बाद राज्यपाल शाम 4.30 बजे पलिया हवाई पट्टी पहुंचेगी। यहां से विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगी। राज्यपाल के स्वागत की तैयारियों को लेकर खीरी जिला प्रशासन ने मंगलवार को पलिया हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें