फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वाहनों में एचएसआरपी प्लेट लगवाना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सभी निजी एवं व्यावसायिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) एवं कलर कोडेड स्टीकर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले भी निजी व व्यावसायिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य था, लेकिन अब तक तमाम वाहन स्वामियों ने प्लेट बदलवाने के प्रयास नहीं किए। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में जनपद के समस्त वाहन विक्रेताओं (डीलरों) एवं विभिन्न वाहन यूनियनों के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए एनसीआर को छोड़कर यूपी के अन्य जनपदों में अभी समय सीमा निर्धारित नहीं की गईं हैं। इसलिए अभी वाहन स्वामियों के पास पर्याप्त समय है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से जल्द ही नंबर प्लेट बदलवाने की समय सीमा निर्धारित की जा सकती है, जिससे लोगों को भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें