फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेठ घाट और मढ़िया घाट भी होंगे जगमग, बढ़ेगी रौनक

विज्ञापन
लखीमपुर सेठघाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर के सेठ घाट और मैगलगंज के मढ़िया घाट को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किए जाने के निर्णय पर लोगों ने खुशी जताई है। डीएम ने सीएम पर्यटन संवर्धन योजना के तहत दोनों पर्यटन स्थलों के लिए दो दिन पहले 50-50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिसकी 25-25 लाख रुपये की किस्त कार्यदायी संस्था को दे दी गई है। इससे दोनों धार्मिक स्थलों पर रौनक भी बढ़ेगी और व्यवस्था भी बनेगी। बता दें कि निघासन के काली मंदिर और मोहम्मदी के रामदास मोटे बाबा स्थान को भी पर्यटन स्थल बनाने के लिए 25-25 लाख रुपये दिये जा चुके हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर निवासी बृज बिहारी सेठ ने वर्ष 1920 में अपने पिता मथुरा प्रसाद सेठ की प्रेरणा से मथुरा के बांके बिहारी मंदिर की तर्ज पर यहां एक मंदिर का निर्माण कराया था। सौ साल पहले जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया। उस स्थान पर जंगल था। इसके अलावा ब्राह्मणों और बुद्धजीवियों से प्रेरणा लेकर मंदिर के सामने बह रही उल्ल नदी पर सेठघाट की स्थापना कराई थी। एक संगमरमर का शिवमंदिर, आनंद गुफा आदि के साथ छोटे-बड़े अन्य मंदिर स्थापित हैं। इस सेठ घाट पर छठ पूजा, गंगा स्नान आदि पर्व पर भारी भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा नागपंचमी से लेकर रक्षाबंधन तक सावन झूला महोत्सव होता है। पूरे सावन मास भंडारा चलता है। सेठ घाट पर पुरुष और महिला स्नान घाट काफी जीर्णशीर्ण हालत में थे। मंदिर और उसकी संपत्ति की देखरेख के लिए गठित राधे बृजराज समिति अर्जुन खन्ना, उनके पुत्र वैभव खन्ना और प्रहलाद किशोर सेठ के प्रयास से महिला स्नान घाट का नव निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री के पर्यटन संवर्धन योजना के तहत 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने से अब इस घाट के दिन बहुरेंगे। इससे पुरुष स्नान घाट के निर्माण का भी अब रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए टेंडर निकाले जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
चपरतला। मढ़िया घाट गोमती नदी के किनारे मैगलगंज से चार किलोमीटर दक्षिण दिशा में है। मान्यता है कि महाभारत के समय अश्वत्थामा द्वारा इसका निर्माण किया गया था। इस मंदिर परिसर के अंदर 167 एकड़ जमीन, विशाल जंगल और काफी वन संपदा स्थित है। मंदिर के पुजारी मनीषा नंद ने बताया कि मंदिर के आसपास की दीवार और यहां की व्यवस्था बदहाल है। ऐसे में अगर सरकार द्वारा पर्यटन स्थल बनाया जाता है तो खुशी की बात है। वहीं साधु और संतों का सपना भी साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रशासन सुरक्षा के उठाए कदम
सेठ घाट काफी पौराणिक स्थान है। बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। शहर से किनारे होने के कारण परिसर के आसपास असामाजिक तत्वों का भय रहता है। पुलिस और प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। पर्यटन के रूप में विकसित होने से घाट का बेहतर सौंदर्यीकरण हो सकेगा। -अनिल कुमार शुक्ला
छठ पर्व पर होती है भारी भीड़
छठ पर्व पर यहां भीड़भाड़ रहती है। घाट काफी जीर्णशीर्ण होने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कत होती थी। सेठ घाट की काफी जमीन पर कुछ लोगों के कब्जे हैं। सरकार का इस घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का लिया गया निर्णय काफी स्वागत योग्य है। -प्रशांत कुमार जायसवाल
लोगों में है अटूट आस्था
सेठघाट स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है, लेकिन एकांत में होने के कारण असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। इससे भक्तों में असुरक्षा की भावना रहती है। पुलिस को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। सौंदर्यीकरण होने से सेठघाट को नई ऊर्जा मिलेगी। - रामस्वरूप तिवारी
निर्णय स्वागत योग्य
पर्यटन स्थल घोषित करने का निर्णय स्वागत योग्य है। सरकार से मेरा सिर्फ इतना कहना है कि जो चीज तोड़ी जाए। वह पूरी तरह से बनाई जाए, जिससे बुजुर्गों का नाम हमेशा रहे। कोई भी कार्य हो वह समिति से रायशुमारी कर किया जाए तो काफी बेहतर होगा। - कैलाश नाथ सेठ, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, धर्मसभा इंटर कॉलेज
सब भोलेनाथ की है महिमा
पारसनाथ धाम को अगर पर्यटन स्थल बनाया जाता है तो यह भोलेनाथ की महिमा है। अत्यंत खुशी की बात है। - मनीषनंद सरस्वती पुजारी, मढ़ियाघाट मंदिर
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
मढ़िया घाट स्थित मंदिर पर हमारे पूर्वज तीन पीढ़ियों से पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं। पर्यटन स्थल बनने से काफी लाभ मिलेगा। रोजगार के अवसर भी लोगों को मिलेंगे। - शंकर लाल गिरि
क्षेत्र का होगा विकास
सरकार का मढ़िया घाट को पर्यटन स्थल बनाए जाने की घोषणा से काफी खुशी हुई है। इससे क्षेत्र का विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। - बब्बू बाबा
सरकार का निर्णय स्वागत योग्य
पारसनाथ धाम को पर्यटन स्थल बनाया जाने का लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। बड़ी खुशी है। यहां चारों तरफ के हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। -ब्रह्मचारी रामस्वरूप
यहां भी हैं पर्यटन की संभावनाएं
सिंगाही का राजमहल और भूलभुलैया, अंतर्वेद में पांडवों का अज्ञातवास, धौरहरा में तुलसीदास की कर्मस्थली रामवाटिका, ओयल का मेंढक मंदिर, छोटी काशी गोला का शिव मंदिर, लखीमपुर में शारदा नगर मार्ग पर लिलौटी नाथ मंदिर,

मढ़िया घाट का मंदिर- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें