फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बहुरेंगे मत्स्य पालकों के दिन

विज्ञापन
लखीमपुर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला स्तरीय बैठक हुई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। खीरी में मत्स्य पालन में अपार संभावनाएं है। इस योजना के क्रियान्वयन से न केवल मत्स्य पालकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा, बल्कि उनके दिन भी बहुरेंगे।
विज्ञापन

समिति के समक्ष प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समिति ने वर्ष 2021-22 में मिले 61 ऑनलाइन प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन के उपरांत 39 प्रस्ताव पात्र एवं 22 प्रस्ताव अपात्र पाए गए। सहायक निदेशक मत्स्य संजय यादव ने कहा कि योजना का लाभ लेने हेतु मत्स्य पालक, मछुआ समुदाय, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य विकास निगम, मत्स्य जीवी सहकारी समितियां एवं फेडरेशन, राज्य सरकार के मत्स्य विभाग लाभार्थी हो सकते हैं। योजना के क्रियान्वयन के संबंध में राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति एवं जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। योजना की गतिविधियां क्लस्टर आधारित होंगी। योजना में अधिक से अधिक लघु एवं सीमांत मत्स्य पालकों को शामिल किए जाने का प्रावधान है। योजना में व्यक्तिगत लाभार्थी को अधिकतम दो हेक्टेयर तक की सीलिंग जमीन निर्धारित की गई है, लेकिन समूह में दो हेक्टेयर के गुणांक में उनके सदस्यों को अधिकतम 20 हेक्टेयर तक की सीलिंग निर्धारित है। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील, सहायक निदेशक मत्स्य संजय यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें