फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया सीएचसी में बनेगा रक्त संग्रहण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंडो-नेपाल बार्डर पर स्थित पलिया ब्लॉक के क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है कि सीएचसी पलिया में रक्त संग्रहण केंद्र (ब्लड स्टोरेज सेंटर) खोलने की मंजूरी शासन ने दे दी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी एके जैन ने सीएचसी पर आवश्यक उपकरणों और स्टाफ की उपलब्धता के बारे में ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से पलिया सीएचसी की दूरी करीब 75 किमी है, जिससे गंभीर मरीजों के मामले में तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ने पर तीमारदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। जिला अस्पताल में ही ब्लड बैैंक की सुविधा है। समय पर रक्त न मिलने से मरीजों की जान पर आफत बन आती है। ऐसे में पलिया में ब्लड बैंक स्थापित करने की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने पलिया सीएचसी में रक्त संग्रहण केंद्र की स्थापना की मांग की थी, जिस पर शासन ने मंजूरी देकर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी हैै। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बताया कि सीएचसी पलिया में रक्त संग्रहण केंद्र की स्थापना के लिए उपकरणों, भवन, तकनीकी स्टाफ की योग्यता/अनुभव आदि की रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके लिए शीघ्र ही सीएचसी पलिया का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्त संग्रहण केंद्र पर रक्तदान की सुविधा नहीं होगी, बल्कि जिला मुख्यालय स्थित ब्लड बैंक से ब्लड पाउच भेजे जाएंगे, जिन्हें संग्रहित कर आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें