फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मांगकर गुजारा करने वाले बच्चे मुख्यधारा से जोड़े जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिले में 15 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू हुआ है, जिसका उद्देश्य भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। गुरुवार को चाइल्ड लाइन एवं मानव तस्करी सेल की टीम ने तीन बच्चियों को भीख मांगते पकड़कर बाल कल्याण समिति के हवाले किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी इन बच्चों के घर की आर्थिक स्थिति का पता लगाकर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराकर योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस एवं चाइल्ड लाइन सदस्यों ने गुरुवार को शहर के रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, चौराहों एवं धार्मिक स्थल के आस पास बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर तीन बच्चियों को पकड़कर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। टीम सदस्यों ने बताया कि शासन के निर्देश पर पकड़े गए बच्चों के घर की आर्थिक स्थिति का पता लगाया जाएगा। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल में नाम लिखाया जाएगा और शासन स्तर से योजनाओं का लाभ दिया जाएगा और इसकी निरंतर निगरानी भी होगी, जिससे बच्चे स्कूल जा रहे हैं कि नहीं इसका पता लग सके। टीम में मानव तस्करी सेल के प्रभारी निरीक्षक पान सिंह, आरक्षी आशीष सिंह चौहान, अनुभव पांडेय, राजेश यादव, महिला आरक्षी सुधा, निधि, प्रीति शर्मा एवं चाइल्ड लाइन के अर्जुन त्रिपाठी, संतोष राजवंशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें