फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला छोड़ दिया नाला, हादसे का डर

विज्ञापन
अर्जुननगर कॉलोनी में खुला पड़ा नाला। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर मोहल्ला अर्जुन नगर तक जाने वाले सड़क की एक तरफ बनाए गए नाले को ढका नहीं गया है, जिसके कारण रात के अंधेरे में वहां से निकलने वाले लोगों को नाले में गिरने का खतरा बना हुआ है। इस नाले के निकट एक कॉलेज भी है, जहां के बच्चों को हादसे का भय बना रहता है और जरा सी चूक होते ही राहगीरों के नाले में गिर जाने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोला देहात के ग्राम प्रधान द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनवाए गए नाले पर पत्थर न डालने के कारण खुला पड़ा है। इस मार्ग पर इंटर कॉलेज होने के कारण हर समय आवागमन बना रहता है। मोहल्लेवासियों की मांग पर ग्राम प्रधान ने आश्वासन दिया था कि नाले को पत्थरों से ढकवा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक नाले को नहीं ढका गया, जिससे मोहल्लेवासी परेशान हैं। मोहल्ले के सुमित कुमार, समशाद, अयूब, इम्तियाज, छेदम्मी, हेमराज, अशोक कुमार, बरातीलाल आदि ने नाले को ढकवाने की मांग की है।
-----------------
नाला निर्माण के लिए मिली धनराशि से नाला बनवा दिया गया है। नाले पर पत्थर डालने के लिए खंड विकास अधिकारी से धन की मांग की थी, जो अभी नहीं मिली पाई। धनराशि मिलने पर नाला ढकवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बबली, ग्राम प्रधान गोला देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें