फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर भटकते गोवंश को मिलेगा गोशाला में आश्रय

विज्ञापन
पुनर्भूग्रंट में तहसील की जमीन पर खोदी जा रही खाई। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में तहसील भवन की जमीन पर अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनने से नगर में घूमते गोवंश से छुटकारा मिलेगा। तहसील प्रशासन ने अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर जहां तहसील भवन की जमीन को अवैध कब्जेदारों से छुटकारा दिलाने के लिए कमर कसी है, वहीं गोआश्रय स्थल के संचालन का प्रबंध गोला नगरपालिका को दिया है। प्रशासन के इस निर्णय की गो प्रेमियों ने सराहना की है।
विज्ञापन

तहसील भवन की जमीन पर अवैध कब्जेदारों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया था। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अवैध कब्जेदारों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद एसडीएम अखिलेश यादव ने जमीन की पैमाइश कराई और नगर पालिका परिषद की मदद से जमीन की जुताई और उसके बाद जेसीबी से खाईं खुदवा कर फेंसिंग का कार्य शुरू करा दिया है।
प्रदेश सरकार ने भी गोवंश को संरक्षण देने के लिए ग्राम पंचायत और नगरपालिका स्तर पर अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनवाए हैं, जहां गोवंश रखने की क्षमता लगभग पूरी हो चुकी है। इसलिए नगर में अभी भी गोवंश विचरण करते दिखाई देते हैं। तहसील भवन की जमीन पर आश्रय स्थल बन जाने से नगर में विचरण करते छुट्टा गोवंश से जल्द छुटकारा मिल सकता है। तहसील प्रशासन ने गोवंश संचालन का प्रबंध करने की जिम्मेदारी गोला नगरपालिका को सौंपा है।
विज्ञापन

कार्य में तेजी लाने के लिए विधायक ने लिखा पत्र
विधायक अरविंद गिरि का कहना है कि सरकारी जमीन से अवैध कब्जेदारों को शीघ्र हटाया जाना जरूरी है। विधायक ने एसडीएम को पत्र लिखकर कहा है कि तहसील भवन की जमीन से शीघ्र अवैध कब्जेदारों को हटाया जाए और गोआश्रय स्थल के कार्य में तेजी लाई जाए।
गो प्रेमियों में खुशी
समाजसेवी अशोक सक्सेना ने अमर उजाला की खबरों और तहसील प्रशासन की कार्रवाई को सराहते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर गोआश्रय स्थल बनाए जाने का निर्णय गो प्रेमियों के लिए सुखद है।
तहसील भवन की जमीन पर अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण एवं देखरेख, संचालन का जिम्मा गोला नगरपालिका को दिया गया है। जमीन की फेंसिंग शुरू करा दी गई है। गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाएगा।
- अखिलेश यादव एसडीएम गोला।
टिनशेड में तिरपाल तक नहीं लगे, ठंड से ठिठुर रहे गोवंश
कुंभी ब्लॉक के मढ़िया गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल में रखे गए गोवंश सर्द हवाओं से ठिठुर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। गोवंश आश्रय स्थल में क्षमता से कम पशु रखे गए हैं और टीनशेड में अभी तक तिरपाल तक नहीं लगाया गया है।
मढिया गोशाला में वर्तमान समय में 90 गोवंश पशु मौजूद हैं, जबकि क्षमता इससे अधिक है। चौकीदार रवि और प्रदीप ने बताया कि दो टिनशेड पड़े हैं, जिनमें करीब 60-60 मिलाकर 120 गोवंश पशु रखे जा सकते हैं। लेकिन ठंड से बचाने के लिए 45-45 गोवंश पशु रखे गए हैं। गोशाला में ठंड से बचाव के लिए एक टिनशेड में तिरपाल लगा है जबकि दूसरे में गोवंश पशु ठिठुरते नजर आ रहे हैं, वहां पर कोई भी तिरपाल की व्यवस्था नहीं की गई।
खंड विकास अधिकारी कुंभी को निर्देशित किया गया है कि वह गोवंश को ठंड से बचाने के लिए मढ़िया में टिनशेड में तिरपाल लगवाएं और पशुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें