फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में तहसील भवन की जमीन पर काबिज 13 अवैध कब्जेदार चिह्नित

विज्ञापन
गोला में तहसील की जमीन का भौतिक सत्यापन करते एसडीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर सीमा से सटे ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में तहसील भवन की जमीन पर अवैध कब्जों के मामले में अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। खबर छपने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम अखिलेश यादव ने तहसील भवन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने 13 अवैध कब्जेदार चिह्नित किए, जिसके बाद राजस्व विभाग को जमीन की फेंसिंग कर कब्जेदारों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अलीगंज रोड से ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट को जाने वाले संपर्क मार्ग के दाहिनी ओर तहसील भवन की करीब साढ़े तीन एकड़ सरकारी जमीन है। जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल अविनाश मिश्र के साथ यहां भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर सरकारी जमीन पर 13 अवैध कब्जेदार मिले। जिन्होंने पक्का अवैध निर्माण करा लिया था। एसडीएम ने राजस्व कर्मचारियों को अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लेखपाल अविनाश मिश्र ने बताया कि एसडीएम ने अवैध कब्जे दारों के खिलाफ 67/1 की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।
---------
तहसील भवन की जमीन पर निरीक्षण किया गया। 13 अवैध कब्जेदार मिले हैं। जिनको धारा 67/1 के तहत नोटिस जारीकर अवैध कब्जा हटवाए जाएंगे। तहसील भवन की जमीन के चारों ओर खाई खुदवा कर कंटीले तार लगाकर सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अखिलेश यादव एसडीएम गोला
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें