फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में डीएम के समक्ष 34 शिकायतें आईं, सिर्फ सात निस्तारित

विज्ञापन
लखीमपुर के मोहम्मदी में समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को एमएलसी चुनाव के चलते बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल ने मोहम्मदी तहसील में शिकायतें सुनकर निस्तारण कराया। इस दौरान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 34 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। उन्होंने फरियादियों की एक-एक शिकायत सुनीं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी विजय ढुल ने पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व की 20, पुलिस की चार, विकास विभाग की तीन, नगर पालिका की दो एवं अन्य विभागों के पांच शिकायतें आईं। इस मौके पर सीडीओ अरविंद सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ आरपी दीक्षित, डीसी मनरेगा राजनाथ भगत, डीडी कृषि डॉ योगेश प्रताप सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ओपी अंजोर, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, डीपीआरओ मनोज यादव, एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ अभय प्रताप मल्ल मौजूद रहे।
--
गोला में 27 में दो शिकायतों का निस्तारण
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा विभाग की 16, पुलिस की छह, ग्राम विकास की दो, राजस्व, कोषागार, नगर विकास, गन्ना विकास, खाद्य एवं रसद विभाग की एक एक सहित 29 शिकायर्तें आइं जिसमें दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर तहसील के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
फोटो संख्या 02एलकेएच404
पलिया: महज औपचारिकता भर रह गया है संपूर्ण समाधान दिवस
पलियाकलां। मंगलवार को स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव होने के कारण बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सुबह 11 बजे के बाद तक कई विभागों के अधिकारी नदारद दिखाई दिए और 24 शिकायतों में एक का भी मौके से निस्तारण नहीं हो सका।
बुधवार को तहसील में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग की 11, पुलिस की सात, नगर पालिका की दो, चकबंदी की दो, विद्युत की एक तथा पूर्ति निरीक्षक के पास एक-एक शिकायतों समेत कुल 24 शिकायतें आईं। इनमें से किसी भी शिकायत का मौके से निस्तारण नहीं किया गया। सुबह 11 बजे के बाद पुलिस समेत कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे जिससे कुर्सियां भी खाली पड़ी रहीं। समाधान दिवस के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ हरेन्द्र नाथ वरुण, नगर पालिका ईओ महेंद्र कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें