फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीएम फेज टू: गांवों को ओडीएफ प्लस की स्थिति में लाने की कवायद

विज्ञापन
Civic Amenities
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाने की लिए एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण) फेज टू कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसमें शौचालय विहीन परिवारों की सूची तैयार की जएगी। जिन शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनकी जीयो टैगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों की भी जीयो टैगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांवों को ओडीएफ बनाने की मुहिम कई वर्षों से चल रही है, लेकिन अब भी काफी परिवारों के पास शौचालय नहीं है। ऐसे में सरकार ने ओडीएफ प्लस कार्यक्रम के तहत शौचालय विहीन परिवारों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायतों में बेसलाइन सर्वे के लिए टीम गठित की जाएंगी। प्रत्येक राजस्व ग्राम के कुल परिवारों की संख्या के अनुसार दो से चार सदस्यों की टीम बनेगी। टीम के सदस्यों में उसी ग्राम पंचायत के निवासी शामिल नहीं किए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम में दो से तीन दिन में सर्वे कार्य पूर्ण किया जाएगा। एसबीएम के जिला समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि ग्राम के समस्त मजरे में ओडीएफ प्लस से संबंधित सूचकों जैसे सामुदायिक सोख्ता गढ्डा/खाद गढ्डा, शौचालय की जियो टैगिंग कराई जाएगी। इसके अलावा नाली, कुआं/तालाब, सामुदायिक शौचालय, शॉकपिट, लीच पिट, मैजिक पिट समेत घरों की संख्या का सर्वेक्षण में सोशल मैपिंग के दौरान चिह्नित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें