फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ई मेल पर भेज सकते हैं बुजुर्ग पेंशन धारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण की आशंका के चलते जिला कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को ऑनलाइन डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र ईमेल से जमा करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेंशनर अपने कंप्यूटर इंटरनेट/बायोमैट्रिक डिजिटल डिवाइस या निकटवर्ती सुविधा केंद्र साइबर कैफे से जीवित प्रमाण पत्र वेबसाइट जीवनप्रमाण डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ट्रेजरी लखीमपुर खीरी का चयन कर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करें, फिर उसे ईमेल टीओएलकेएच डॉट एनआईसी डॉट इन के माध्यम से भेज सकते हैं।
इससे वृद्ध एवं कमजोर पेंशनरों को कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही भीड़ व महामारी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र देने का कोई माह नियत नहीं है। सिर्फ यह ध्यान देना है पूर्व में जिस तिथि को जीवित प्रमाण पत्र दिया गया हो उसकी वैधता एक वर्ष तक की ही रहेगी। उसके बाद पुन: जीवित प्रमाण पत्र देना पड़ेगा। डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जनरेट करने के लिए आधार कार्ड, कोषागार इंडेक्स नंबर, पीपीओ नंबर, पेंशन बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड सहित व मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें