फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलरायां मिल में बनेगा एक लाख क्विंटल क्षमता का चीनी गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सहकारी चीनी मिल समितियों को गन्ना आपूर्ति पर मिलने वालेेे अंशदान से चीनी गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की पांच सहकारी चीनी मिलों का चयन गोदाम बनाने के लिए किया गया है। इसमें लखीमपुर की बेलरायां चीनी मिल भी शामिल है। यहां एक लाख क्विंटल क्षमता का गोदाम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि सहकारी चीनी मिलों में भंडारण की समस्या को हल करने के लिए शासन ने सहकारी चीनी मिल समितियों को निर्देश दिए हैं कि गन्ना आपूर्ति पर प्राप्त होने वाले विकास अंशदान का 40 प्रतिशत प्रबंधकीय व्यय में और शेष धनराशि का उपयोग गन्ना विकास के कार्यों, किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, दवाईयां, कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के साथ ही चीनी भंडारण के लिए गोदाम निर्माण कराने के लिए करना है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था से चीनी मिल एवं सहकारी गन्ना समितियां लाभान्वित होंगी। वहीं चीनी मिल में भंडारण से संबंधित व्यय जैसे परिवहन एवं मार्ग, बीमा व्यय आदि की बचत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें