फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पनगी खुर्द से बरामद कर बच्चे को घर वालों को सौंपा

विज्ञापन
बरामद बच्चे को घर वालों को सौंपते एसपी सत्येंद्र कुमार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान चूना भट्टी निवासी 10 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह भदौरिया घर से नाराज होकर चला गया था। पुलिस ने उसे गुरुवार को पनगी खुर्द गांव से बरामद कर घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चूना भट्टी निवासी अशोक सिंह भदौरिया का पुत्र सूर्य प्रताप बुधवार की सुबह घर से बिना कुछ बताए साइकिल लेकर कहीं चला गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी की अगुवाई में टीमें लगाईं । पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। इसी बीच गांव पनगी खुर्द निवासी नीरज यादव ने 112 पुलिस को सूचना दी कि एक बच्चा उसके पास है। बच्चा अपने घर नहीं जाना चाहता है। सूचना पर सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंचे। बच्चे और कॉलर नीरज यादव को लेकर पुलिस दफ्तर आए। नीरज यादव ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की शाम करीब चार बजे बेड़नापुर स्थित अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच बच्चा साइकिल से पहुंचा। बच्चे ने भूख लगी होने और खाना खिलाने को कहा। इस पर वह बच्चे को घर ले आए और उसे खान खिलाया और पूछताछ की, तो उसने कहा कि वह अपने घर नहीं जाना चाहता है।
एसपी ने नीरज को दिया दो हजार का पुरस्कार
एसपी सत्येंद्र कुमार ने बच्चे को घर पर ले जाकर खाना खिलाने और पुलिस को सूचना देने पर गांव पनगी खुर्द निवासी नीरज यादव की सराहना की। उसे दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। साथ ही बच्चे की बरामदगी में लगी पुलिस टीमों को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें