फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे कम हो संक्रमण का खतरा.. जब बाजारों में कम नहीं हो रही भीड़

विज्ञापन
संकटा देवी रोड पर उमड़े लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। व्यापारियों में खुशी है कि अब शनिवार को भी बाजार खुलेगा। व्यापार को बढ़ावा मिलने से देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। मगर, बाजार में बढ़ती भीड़ मुसीबत बनेगी, यह सोच कर हर वर्ग परेशान है। लोगों का कहना है कि बाजार में बढ़ रही भीड़ पर अंकुश लगना चाहिए, क्योंकि यदि बाजार के यही हालात रहे तो लोगों के साथ साथ जिला प्रशासन की मुसीबत बढ़ना तय है। हालांकि छह दिन बाजार खुलने से खुश व्यापारियों का कहना है कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाजार के लिए निर्धारित समय सीमा में कटौती होनी चाहिए। सुबह नौ से रात नौ के बजाय सुबह दस से शाम सात बजे तक समय बेहतर है। ऐसे में रात के समय, बेवजह घर से निकलकर सड़कों पर घूमने वालों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

शनिवार को बाजार खुलने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। मगर, सड़क और बाजार में जिस तरह से भीड़ हो रही है वह खतरनाक है, क्योंकि दिन पर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में घर से निकलना मुसीबत बन सकता है।
-डॉ. मीनाक्षी चौधरी, महिला अस्पताल
बाजार खोलने के साथ भीड़ रोकने के लिए सख्ती की जरूरत है, क्योंकि लोग स्वयं मानने वाले नहीं हैं। बेवजह घर से निकलकर भीड़ बढ़ाएंगे और अपने साथ घरवालों एवं जिला प्रशासन के लिए दिक्कत पैदा करेंगे।
विज्ञापन

-कुमुदेश शंकर शुक्ला, पूर्व सभासद
शनिवार का लॉकडाउन खत्म होने का निर्णय तो ठीक है, लेकिन बाजार में बढ़ती भीड़ पर अंकुश लगाने की जरूरत है। बाजार खुलने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और देश की जीडीपी सुधरेगी। मगर, बढ़ रही भीड़ से संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा।
-डॉ.जेेएन सिंह, प्रोफेसर वाईडी कॉलेज
अपनी सुरक्षा के लिए लोगों को स्वयं जागरूक रहना चाहिए। शासन प्रशासन कोरोना से बचाव के लिए निरंतर जागरूक कर रहा है। आखिर बाजार कब तक बंद रहता। सभी लोग परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।
-आलोक गोयल, प्रधानाचार्य धर्मसभा इंटर कॉलेज
अपनी सुरक्षा अपने हाथ। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। बिना वाजिब कारण के घर से बाहर न निकलें। यदि मजबूरी हो तो मास्क आदि लगाकर निकलें। बाजार में दो गज की दूरी का पालन करें।
-डॉ. शशि प्रभा बाजपेई, प्रोफेसर आर्यकन्या डिग्री कॉलेज
जिले में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी और घरवालों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए घर से निकलने से बचें। यदि बहुत जरूरी हो तो घर से बाहर निकलकर कोविड गाइड लाइन का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन

-डॉ. पारूल राय, प्रवक्ता हिंदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें