फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके की आवाज से सुंदरपुरम के लोग सहमे

विज्ञापन
सीसटीवी फुटेज देखती पुलिस - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी-महेवागंज। बुधवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुंदरपुरम में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज से मोहल्ले वाले दहशत में आग गए। मोहल्ले में ही रहने वाले हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी ने पुलिस को खबर की। सूचना पर रात में ही सीओ सिटी और कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति अंधेरे में निकलता दिख रहा है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी विपिन मिश्रा ने बताया कि घर के पीछे खाली प्लाट पड़ा है, जिसमें जलभराव है। रात साढ़े दस बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इस पर वह और मोहल्ले के तमाम लोग घर के बाहर निकल आए। अंधेरे में एक व्यक्ति रेलवे लाइन किनारे भागता दिखा। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी और प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहां कुछ नजर नहीं आया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें गली में एक व्यक्ति टहलता दिखा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विपिन ने बताया कि हिंदू संगठन से जुड़े होने ने नाते वह गौ तस्करों, धर्म परिवर्तन कराने वालों, हिंदू विरोधी तत्वों के निशाने पर रहते हैं। उन्होंने किसी साजिश की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से जांच कर कार्यवाई की मांग की है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें