पलिया की वैष्णवी बरनवाल ने आईटीबीपी में पाया हेड कांस्टेबल का पद।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमावर्ती गांव तिकुनियां निवासी कमलराज की पुत्री वैभवी बरनवाल ने भारत-तिब्बत बार्डर पुलिस में हेड कांस्टेबल एजुकेशन स्ट्रेस काउंसलर के पद पर चयनित होकर पलिया का नाम रोशन किया है। छह माह की ट्रेनिंग से लौटने के बाद वैभवी का समाजसेवियों ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल के निरंकार प्रसाद बरनवाल, रामचंद्र शुक्ला, विश्वकांत त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्रा, राकेश मिश्रा, सक्षम शुक्ला, आशीष मिश्र, समाजसेवी रवि गुप्ता, आकाश गुप्ता, अनुराग, आलोक, तनुजा, सुरभि आदि मौजूद रहे।