फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग

विज्ञापन
मितौली में महिला किसानों ने किया प्रदर्शन। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मितौली। एम ट्रस्ट एवं ऑक्सफैम इंडिया ने गन्ना उत्पादक महिला किसानों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। मितौली रतहरा स्थित रोजी-रोटी संगठन कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसमें ईसानगर में बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि किसानों की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। गन्ने का समय से भुगतान न होने के कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। ट्रस्ट के कार्यक्रम समन्वयक रणविजय ने बताया कि सरकार ने मजदूरों के लिए नियमों में जो बदलाव किए हैं। इससे मजदूरों की स्थिति और दयनीय हो जाएगी। प्रदेश में बच्चियों के साथ घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। महिला किसानों ने कहा कि जब हमारी बेटियां घर गांव में सुरक्षित नहीं हैं तो आगे कैसे बढ़ पाएंगी। ईसानगर में हुई घटना पर रोजी-रोटी संगठन, गन्ना महिला किसान मजदूर संगठन की महिला किसानों, मजदूर संगठन, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, एम ट्रस्ट ऑक्सफैम इंडिया के सदस्यों ने दुख जताया। महिला किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह को सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें