गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय चंद्रदत्त गिरि, स्वर्गीय मनोरमा गिरि की स्मृति में एवं भगवान शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में तथा विधायक अरविंद गिरि के प्रयास से भगवान शिव की नगरी में भगवान शिव मंदिर के प्रांगण में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के नींव पूजन के शुभ मुहूर्त के समय श्रीराम दरबार मंदिर का भी भूमि पूजन किया जाएगा। जिसके लिए नींव खोदी गई है।
विधायक अरविंद गिरि ने बताया कि भारत की संस्कृति एवं करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु भगवान राम और भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या है। छोटी काशी में तमाम धार्मिक मंदिर और स्थल हैं। शिव मंदिर परिसर में भगवान राम का मंदिर नहीं था। इसलिए मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीराम के मंदिर की आधार शिला पांच अगस्त को उसी मुहूर्त पर रखी जाएगी। जिसके लिए अखंडपाठ शुरू हो गया है। जिसका समापन पांच अगस्त को होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक रोमी साहनी, विधायक शशांक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ रविंद्र कुमार वर्मा, कोतवाल अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहेंगे।