लखीमपुर खीरी। ड्यूटी के प्रति लापरवाही को लेकर एसपी पूनम सख्त हो गई हैं। एसपी ने शनिवार की शाम लापरवाही बरतने पर तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
एसपी पूनम ने बताया कि सिकंद्राबाद चौकी के सिपाही अशोक कुमार, सदर कोतवाली के सिपाही अंकित सराहा और राहुल सिंह को गोली लगने से घायल हुए बजरंग दल के जिला सह संयोजक के साथ लखनऊ भेजा गया था। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने जब ड्यूटी चेक की तो तीनों मौके पर मौजूद नहीं मिले। एएसपी की रिपोर्ट पर तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।