फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में नहीं होगी कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुकरा। कुकरा पुलिस चौकी पर हुई बैठक में सीओ आरके वर्मा ने कहा कि खुले में कुर्बानी नहीं होगी और लॉकडाउन का पालन करना जरूरी है। अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि ईदगाह पर सामूहिक नमाज नहीं होगी। साथ ही मस्जिदों में भी पांच से अधिक लोग एक साथ नमाज न अदा करें। कोरोना के संकट में गले मिलने की बजाय दूर से ही अभिवादन करें। दूसरे समाज की भावनाओं को देखते हुए खुले में कुर्बानी न करें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इस मौके पर मैलानी एसओ अशोक कुमार, चौकी इंचार्ज अनेक पाल, हाफिज अब्दुस्सलाम, मौलाना मोहम्मद हनीफ कासमी, अफसर अली, अवरार आदि मौजूद रहे।
ममरी हैदराबाद थाना में ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों की हुई बैठक में एसओ सुनीत कुमार ने ईद-उल-जुहा और रक्षाबंधन का पर्व भाईचारे के साथ मनाने, कोविड-19 का पालन करने, मास्क लगाकर चलने, भेड़, बकरे की कुर्बानी खुले में न करने की ताकीद की। उन्होंने धर्म गुरुओं और ग्राम प्रधानों से कहा कि यह आप लोग अपनी पंचायतों में लोगों को शासन प्रशासन के नियमों का संदेश देकर पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

खीरी टाउन पुलिस चौकी नगर परिसर में एएसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें तहसीलदार उमाकांत त्रिपाठी भी मौजूद रहे। तहसीलदार ने कहा कि बकरीद का त्योहार भाई चारे के साथ मनाए। कुर्बानी बंद जगहों पर करें। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन कर त्योहार मनाएं। मास्क लगाना कतई मत भूलें। बैठक में ईओ वीरेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष पति रामबहादुर, मस्जिद के पेश इमाम आदि मौजूद रहे।
संपूर्णानगर आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर संपूर्णानगर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धर्मगुरुओं की बैठक में घरों पर ही रहकर नमाज अदा करने की अपील की गई। सभी लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की और समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें