फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र को घेरा, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्घून (लखीमपुर खीरी)। चंदनापुर में जंफर कटने से तीन गांवों बग्घून, कमलापुर और सरैयां विलियम की बिजली सप्लाई गुल हो गई। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बस्तौली उपकेंद्र का घेराव किया। ऐसे में सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बस्तौली अंतर्गत बिजली लाइन के जंफर कटने से तीन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। गुस्साए उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पर एकत्र हो गए और तत्काल लाइन जोड़ने के लिए अवर अभियंता से मांग करने लगे। मामला बिगड़ता देख विद्युत कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
इस लाइन पर रखे ट्रांसफार्मर की क्षमता 260 किलोवाट है, जबकि लोड 300 किलोवाट रहता है। जिससे फाल्ट होने पर आपात स्थितियों में लाइन काट दी जाती है। शीघ्र ही इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

-आरके वर्मा, जेई उपकेंद्र बस्तौली
बस्तौली विद्युत उपकेंद्र पर जेई आरके वर्मा ने उपभोक्ताओं द्वारा तोड़फोड़ की जानकारी दी थी। मौके पर पुलिस बल भेजा गया, किसी को खदेड़ा नहीं गया है। उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

-लल्ला गोस्वामी, चौकी प्रभारी अमीर नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें