फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर किसानों के लिए कैशलेस व्यवस्था लागू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्राइवेट दुकानों पर खाद बिक्री के दौरान ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए डिजीटल पेमेंट की व्यवस्था लागू की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने समस्त फुटकर खाद विक्रेताओं को यूपीआई क्यूआर कोड अपने बैंक से या गूगल पे, पेटीएम, फोन पे, अमेजॉन पे माध्यम से किसानों से भुगतान प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फुटकर खाद दुकानों पर उर्वरकों को खरीदने के लिए कैशलेस/डिजिटल प्रणाली प्रारंभ की जानी है। इसके लिए समस्त फुटकर विक्रेताओं को अपने आउटलेट पर डिजीटल भुगतान के माध्यम जनरेट करने के निर्देश दिए हैं। विक्रेता क्यूआर कोड (क्विक रिस्पांस कोड) को अपने काउंटर पर प्रदर्शित करेंगे। इसके लिए विक्रेताओं को एक सप्ताह का समय दिया गया है। क्यूआर कोड से संबंधित प्रक्रिया में किसी प्रकार की यदि कठिनाई आती है, तो सहायता के लिए दुकानदार अपने से संबद्ध जिले के थोक उर्वरक विक्रेता से संपर्क करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन निर्देशों का पालन न करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें