फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खंभारखेड़ा में भ्रष्टाचार की सीडीओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड ब्लॉक की ग्राम पंचायत खंभारखेड़ा में कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों ने सीडीओ से की है। ग्रामीण शिवनाथ सिंह, निगम कुमार आदि ने हैंडपंप रिबोर न कराकर ग्राम निधि की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है, तो ऊषा देवी, रोशनी देवी आदि ने आवास योजना और शौचालय का लाभार्थियों को गलत तरीके से अपात्र घोषित कराने का आरोप लगाया है। वहीं लालती देवी ने आवास मंजूरी के बाद 24 हजार रुपये घूस लिए जाने का आरोप लगाते हुए शपथपत्र सीडीओ को दिया है। इसके अलावा पीली ईंट से शौचालय बनवाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। दिव्यांग संतोष कुमार ने बताया कि उसका स्वीकृत शौचालय किसी अन्य व्यक्ति के घर बनवा दिया है। मतईलाल ने रोजगार सेवक पर आरोप लगाया है, कि उसके पशुबाड़े की फोटो खींचकर किसी अन्य के नाम से पशुबाड़ा मंजूर कराया गया है। ज्यादातर ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक के खिलाफ जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें