फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर, पलिया और निघासन तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील सदर में प्रदर्शन के दौरान निवर्तमान शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि देश जब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। तब सरकार नेे डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। वह किसानों की कमर तोड़ देना चाहती है। सिद्धार्थ त्रिवेदी, नीरज बाजपेई ने भी विचार रखे। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह को सौंपा। इस मौके पर शिव सहाय सिंह, कोमल सिंह, रामपाल शाक्य, रवि गोस्वामी, केके दीक्षित, अफताब अहमद, रवि प्रताप सिंह, वर्षा अवस्थी आदि कार्यकर्ता थे।
निघासन कांग्रेस नेता मोहनचंद्र उत्प्रेती की अगुवाई में कार्यकर्ता कस्बे के साप्ताहिक बाजार में एकत्र हुए और एक बैठक की। मोहनचंद्र उत्प्रेती ने कहा कि सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। गन्ना, धान, गेहूं आदि की फसलों का मूल्य नहीं बढ़ा है, लेकिन खाद और बीज के दाम आसमान छू रहे हैं। बैठक को मनोज, मंजू मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। बैठक के बाद कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां पर छह सूत्री मांगपत्र एसडीएम ओपी गुप्ता को सौंपा। इस दौरान कमलेश सिंह, इनायत अली, संतोष मौर्य, रामकिशोर वर्मा, नसीम खान, मुनेश कुमार, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा यादव को दिया। कांग्रेसियों ने बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान पूर्व पीसीसी रिसाल अहमद,आबिद हुसैन खां, रामज्ञान शर्मा, अमर गुप्ता, धर्मचंद मौर्य, आरिफ खान, रामू त्रिवेदी, जितेंद्र पासवान आदि थे।
भाकपा माले ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
पलियाकलां भाकपा माले सचिव कमलेश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल, डीजल के दामों का विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया है। इस दौरान माले के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू टिकैत ग्रुप ने सौंपा ज्ञापन
मोहम्मदी भाकियू टिकैत ग्रुप ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री एक ज्ञापन एसडीएम स्वाति शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों पर रोक लगाने समेत कई मांग की गईं। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह, राम दिनेश वर्मा, रमन शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, रोशन सिंह, नरायन लाल सैनी, शैलेंद्र कुमार सिंह, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।
तांगे पर बाइक लादकर तहसील पहुंचे कांग्रेसी
गोला गोकर्णनाथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी तांगे पर बाइक लादकर तहसील पहुंचे और डीजल, पेट्रोल के बढ़े दामों को वापस लिए जाने, जन समस्याओं सहित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम अखिलेश यादव को सौंपकर शासन से मांग की। इस मौके पर सहजेंद्र दीक्षित, अमित गुप्ता, शुभम अग्निहोत्री, कमर आलम, मतीन शाह, दिलशाद खान, अजीत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें