फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छात्रसभा कार्यकर्ता गिरफ्तार, 12 का शांति भंग में किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की दोपहर एसडीएम को ज्ञापन देने जा रहे समाजवादी पार्टी छात्रसभा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बाद सपा छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आकाश लाला के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिर पर लाल टोपी लगाए, हाथ में पार्टी का झंडा और अखिलेश यादव का चित्र लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देने जा रहे थे। भनक लगते ही सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने छात्रसभा कार्यकर्ताओं को मोहम्मदी रोड पर पीएचसी के सामने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली लाकर बिठा लिया और शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया।
आकाश लाला ने बताया कि कोरोना कोविड-19 के संकट काल में लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। शैक्षणिक संस्थाएं बंद हैं फिर भी फीस वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। किसान परेशान हैं, लेकिन डीजल और पेट्रोल के दाम निरंतर बढ़ाए जा रहे हैं। छात्र सभा कार्यकर्ता फीस माफी की मांग, कोरोना संक्रमण में परीक्षाओं को टालने, बढ़ती डीजल पेट्रोल के दामों पर अंकुश लगाने, कानपुर बालिका संरक्षण गृह की बच्चियों को न्याय दिलाने, शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश लेने वाले छात्राओं को शुल्क में विशेष छूट दिलाए जाने की मांग सहित कई मुद्दों पर शांतिपूर्वक एसडीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आवाज को दबाने की कोशिश की है। पुलिस ने आकाश लाला, पंकज लाला, रजत गुप्ता, प्रवीण यादव, शिवम, प्रभात श्रीवास्तव सहित 12 सपाइयों को शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

कोरोना कॉविड 19 के चलते प्रदेश भर में जुलूस, रैली पर प्रतिबंध है। सपा छात्र कार्यकर्ता बिना किसी पूर्व सूचना के समूह में निकले थे। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 12 कार्यकर्ताओं को शांति भंग में चालान भेजा गया है।
विज्ञापन

-आरके वर्मा, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें