फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर लग रही भीड़, बन न जाए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है, लेकिन शहर के लोग बेखौफ होकर घर से बाहर निकल रहे हैं। इसका नजारा खपैरल बाजार से लेकर शहर की सड़कों पर आसानी से देखा जा सकता है। जबकि ऐसा करने स्वयं उनके लिए ही नहीं घर परिवार वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

अनलॉक में मिली छूट का लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं। छूट इस उद्देश्य को लेकर दी गई थी कि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करेंगे, लेकिन शहर के लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। सड़कों से लेकर खपैरल बाजार एवं दवा, किराना आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा रहती है। न तो दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए ग्राहकों को टोकते हैं और न ही खरीददार ही इसका ध्यान रखते हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने की संभावना भी बन रही है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों से कहो तो वह नाराज होने लगते हैं। ग्राहकों को स्वयं अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें