फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। डीएम-एसपी ने खीरी टाउन स्थित मस्जिदों का निरीक्षण किया। शहर में एएसपी शैलेंद्र लाल व सीओ सिटी ने व्यवस्था देखीं।
विज्ञापन

एएसपी शैलेंद्र लाल ने सीओ सिटी विजय आनंद और प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश के साथ शहर की मस्जिदों का निरीक्षण कर देखा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं।
खीरी टाउन। जुमे की नमाज के दौरान पहुंचे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। मोहल्ला शेख सराय स्थित मखदूम साहब वाली मस्जिद में नमाजियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मस्जिद के अंदर जाने की प्रक्रिया को देखकर मस्जिद कमेटी की तारीफ की। लोगों को सामाजिक दूरी बनाने की अपील की, जो लोग मास्क नहीं पहने थे। उन्हें मास्क दिए। बाजार में दुकानदारों से मास्क लगाकर बैठने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने मस्जिदों का किया निरीक्षण दिए निर्देश
धौरहरा शुक्रवार को एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप ने पूर्व में हॉटस्पाट रही कूबा मस्जिद, मरकज मस्जिद के अलावा इस्लामिया मस्जिद और नुमान मस्जिद पहुंचे। इमाम से बात कर उन्हें नमाज के समय शारीरिक दूरी बनाने, सैनिटाइज करने आदि के दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी भी मौजूद रहे।
सामाजिक दूरी के साथ अदा की गई जुमे की नमाज
अमीरनगर औलिया मस्जिद में जुमे की नमाज सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मस्जिद के इमाम हाफिज आरिफ रज सहित पांच लोगों ने अदा की। इसके अलावा रसूलपुर, मोहम्मदपुर, गरदहा, छतुरी, देवरिया, मथना सहित इलाके की सभी मस्जिदों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने नमाज अदा की। पुलिस ने जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें