फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में महीनों दबी रही एडवाइज..लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंची धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईसानगर, खमरिया, धौरहरा और मितौली स्थित बैंकों में शौचालय की धनराशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करने के बजाय एडवाइज को ही दबा दिया गया। करीब दर्जन भर ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों ने संयुक्त हस्ताक्षर से एडवाइज बनाकर बैंकों को दी थी, जिसमें करीब 100 से अधिक लाभार्थियों को शौचालय बनाने के लिए पैसा दिया जाना था। काफी समय तक लाभार्थियों के खातों में पैसा न पहुंचने पर सचिवों ने जब बैंकों में पड़ताल की, तो उन्हें टरकाया गया। दोबारा एडवाइज बनाकर भेजी गई, तो बैंकों में पहले वाली एडवाइज भी निकल आई।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत समैसा, दरिगापुर, दुर्गापुर के लाभार्थियों की करीब पांच लाख की एडवाइज बनाकर प्रधान और सचिव ने मार्च 2020 में इलाहाबाद बैंक ईसानगर में भेजी थी। काफी समय बीतने के बाद जब लाभार्थियों के खाते में रकम नहीं पहुंची, तो प्रधानों और सचिवों ने बैंक अधिकारियों से जानकारी चाही। इस पर बैंक स्टॉफ ने एडवाइज की जानकारी देने से इनकार कर दिया। इससे काफी समय तक गतिरोध बना रहा, जिसके बाद दूसरी एडवाइज बनाकर बैंकों को भेजी गई। इसी दौरान बाद बैंकों में पुरानी एडवाइज निकल आई। ऐसे ही मितौली, धौरहरा और खमरिया की बैंकों में लापरवाही से शौचालयों की किस्त लाभार्थियों को नहीं मिल सकी। इसकी शिकायत संबंधित सचिवों ने डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव से की है।
कुछ ग्राम पंचायतों के शौचालय के लाभार्थियों को समय से पैसा नहीं मिल पा रहा है, जिससे निर्माण कार्य कराने में देरी हो रही है। बैंकों में भीड़ की वजह से एडवाइज काफी दिनों तक निस्तारित नहीं हो पा रही हैं। इसके लिए बैंक अधिकारियों से बातचीत करकेे समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें