फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बोरों की किल्लत कहीं बिगाड़ न दे गेहूं खरीद का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सरकारी गेहूं खरीद में जूट के बोरों की किल्लत हो गई, क्योंकि इस बार लॉकडाउन के चलते पश्चिम बंगाल से जूट के बोरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लिहाजा खरीद प्रभावित न हो, जिसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने कोटेदारों के पास खाली हुए पीडीएस के बोरों में गेहूं भरने का फैसला किया है। अब तक कोटेदारों से 90 गांठ बोरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें से 32 गांठ क्रय केंद्रों को आवंटित भी कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद मे दो लाख नौ हजार 595 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है, जिसके लिए 8028 गांठ (प्रति गांठ 500 बोरा) बोरों की आवश्यकता है। अभी तक 2672 गांठ बोरों की आपूर्ति हुई है, जिसमें 922 गांठ जूट और 1750 गांठ पीपी बोरी (प्लास्टिक) मिला है। जबकि 5356 गांठ बोरों की अभी और आवश्यकता है, लेकिन पश्चिम बंगाल के अलावा गुजरात से प्लास्टिक बोरियों की खेप नहीं आ पा रही है। इससे गेहूं खरीद प्रभावित होने की आशंका बन गई है, क्योंकि कुछ क्रय केंद्रों पर बोरा न होने की बात कहकर किसानों को लौटाया जाने लगा है। इन हालातों से निपटने के लिए कोटेदारों के यहां खाली हुए पीडीएस के बोरों में गेहूं भरने की निर्णय लिया गया है, लेकिन इनसे भी लक्ष्य के सापेक्ष जरूरत पूरी होना मुश्किल नजर आ रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने बताया कि कोटेदारों से 90 गांठ बोरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें 42 गांठ सत्यापित की जा चुकी हैं। इसमें से 32 गांठ क्रय केंद्रों पर आवंटित कर दी गई हैं।
51,640 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई, मंडियों में भी 46 हजार एमटी आवक
जनपद में 15 अप्रैल से नौ मई तक 6828 किसानों से 51,640 मीट्रिक टन गेहूं खरीद की जा चुकी है। मंडियों में आवक भरपूर लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीद कम हो रही है। राजापुर मंडी में ही 2,14,091 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन छह क्रय केंद्रों पर करीब 30 हजार क्विंटल गेहूं खरीद हुई है। शेष गेहूं की बिक्री किसानों को आढ़तियों/बिचौलियों के हाथों करनी पड़ी। सोमवार को मंडी में बंदी होने के चलते क्रय केंद्रों पर आवक कम रही, जबकि इससे पहले रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित किए जाने से किसान नहीं आए। विपणन शाखा प्रथम केंद्र पर 104 किसानों से 6500 क्विंटल, क्रय केंद्र द्वितीय पर 109 किसानों से 6300 क्विंटल गेहूं खरीद हुई। जबकि पीसीएफ के रजागंज एट मंडी क्रय केंद्र पर 50 किसानों से 2917 क्विंटल, पीसीयू के केंद्र पर 19 किसानों से 1353 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर बोरों की कमी नहीं होने दी जाएगी, जिसके लिए कोटेदारों से खाली बोरे लिए जा रहे हैं। मंडी के क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लालमणि पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें