फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाफिक राशन नहीं दिया तो ई-पास मशीन उठा ले गया दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। मनमाफिक राशन न देने से नाराज दबंग युवक ने कोटेदार से अभद्रता की और अभिलेख और ई-पास मशीन उठा ले गया। कोटेदार की तहरीर और एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर की कोटेदार शिखा देवी ने बताया कि शनिवार को घर पर कार्ड धारकों को राशन वितरण कर रहीं थीं। तभी गांव का बृजमोहन लाइन में लगे कार्डधारकों को हटा कर उनके पास आया और एक बोरी चावल मांगने लगा। उन्होंने उसके मन मुताबिक राशन देने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए बृजमोहन ने गालीगलौज शुरू कर दी। दबंगई दिखाते हुए ई-पास मशीन और वितरण रजिस्टर उठाकर चला गया। कोटेदार शिखा देवी ने घटना की सूचना एसडीएम एस सुधाकरन और पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा को दी। एसडीएम एस सुधाकरन ने कोटेदार शिखा देवी की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। कोटेदार ने बताया कि ई-पास मशीन न होने के चलते गांव में अभी तक खाद्यान्न वितरण नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि कोटेदार शिखा देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि ई-पास मशीन न मिलने तक वैकल्पिक व्यवस्था कर राशन वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें