फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता संख्या के आधार पर बैंकों ने ग्राहकों का बनाया रोस्टर, चार मई से लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बैंकों में रुपये निकालने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ के चलते सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। लिहाजा एलडीएम जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने ग्राहकों के खाता संख्या के आखिरी अंक के आधार पर धन आहरण के लिए रोस्टर जारी किया है। इसी के मुुताबिक खाताधारकों को पैसे निकालने के लिए बैंक शाखाओं में जाना होगा। जिनकी खाता संख्या का अंतिम अंक 0 और 01 है, उन्हें चार मई 2020 को बैंक जाना है। जिनके आखिरी अंक दो और तीन हैं, वो पांच मई को बैंक जाएं। जिनके खाता संख्या का आखिरी अंक चार और पांच है, वो छह मई को पैसा निकाल सकेंगे। जिनके आखिरी अंक छह और सात हैं, वो आठ मई को पैसा निकाल सकेंगे। जिनके खाता संख्या का आखिरी अंक आठ और नौ है, वो लोग 11 मई को पैसा निकाल सकेंगे। एलडीएम ने कहा कि जनपद में 335 बैंक शाखाएं और 630 ग्राहक सेवा केंद्र सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें