फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद न करने और अनियमितता पर क्रय केंद्र हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। साधन सहकारी समिति मठबाल देवता क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू न किए जाने और केंद्र के एक कर्मचारी द्वारा मितौली क्षेत्र के व्यापारियों का गेहूं खरीदे जाने की शिकायत के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने क्रय केंद्र को मंडी समिति मैगलगंज स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में गेहूं खरीद के लिए साधन सहकारी समिति मठबाल देवता में पीसीएफ ने क्रय केंद्र खोला। 15 अप्रैल को समिति के बाहर बैनर लग गया, लेकिन केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू नहीं हुई। इसी दौरान समिति की सभापति प्रमिला पांडेय को जानकारी मिली कि समिति के एक कर्मचारी का घर मितौली क्षेत्र में है। वहीं व्यापारियों का करीब 700 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 21 अप्रैल को समिति के संचालक और सभापति ने सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह को पत्र भेजा। सहायक निबंधक ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। किसानों ने भी उच्चाधिकारियों से शिकायत की। सूत्र बताते हैं कि जांच पूरी होने के पहले ही विभाग के अधिकारी के सुझाव पर डीएम ने मठबालदेवता केंद्र को मंडी समिति मैगलगंज स्थानांतरित कर दिया। वहीं जांच में क्लीन चिट देकर सचिव को ही क्रय केंद्र प्रभारी बना दिया, जिससे अधिकारियों की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लग गया है। सभापति प्रमिला पांडेय ने बताया कि केन्द्र स्थानांतरित करने का प्रस्ताव समिति के संचालक मंडल से नहीं लिया गया। इस मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह से भी गई। उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र ही क्रय केंद्र खोलने की बात कही है। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक गिरीश चंद्र पांडेय का कहना है कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें