फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल को भी राजस्व संबंधी दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

पलियाकलां। शीतकालीन भ्रमण को लेकर एसडीएम पूजा यादव ने लालपुर ढाका गांव में खुली चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण भी किया। इसके बाद हल्का लेखपाल को राजस्व संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम पूजा यादव ने लालपुर ढाका गांव में खुली चौपाल लगाई। इसमें उन्होंने लेखपाल के खसरे, नक्शे और उनकी दैनिक डायरी का निरीक्षण किया। इसके बाद राशन कार्ड, पेंशन, बिजली आदि समस्याओं को सुना। साफ-सफाई भी गांव में देखी। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा, पट्टा कब्जा आदि समस्याओं को भी सुना। शीघ्र ही निस्तारण कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि इन दिनों एसडीएम खुद गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहीं हैं और उनका निराकरण भी कर रहीं है। वह अब तक दर्जनों गांवों में चौपाल का आयोजन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें