फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों के विरोध के चलते गोला नगर पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
25 में 23 सदस्य रहे मौजूद, एक साल से ठप हैं नगर विकास के कार्य
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। पालिका अध्यक्ष और ईओ से छह सवालों का जवाब मांग रहे 17 सदस्यों के हस्ताक्षर न करने से बोर्ड की बैठक एक बार फिर स्थगित करनी पड़ी, जबकि इस बार 25 में से 23 सदस्य मौजूद थे। इस दौरान विरोध कर रहे सदस्यों ने तीखी नोकझोंक की, जिसमें उनका आरोप था कि जब से जीतकर आए हैं, उनके प्रस्ताव पास नहीं किए जा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक कभी अपरिहार्य कारणों तो कभी सभी सदस्यों के न आने के कारण 15 नवंबर 2018 से नहीं हो पा रहा है। नतीजतन 14 माह से नगर के विकास की योजनाओं को मंजूरी नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को बोर्ड की बैठक में 25 में से 23 सदस्य तो आ गए, लेकिन वरिष्ठ लिपिक राजेश बाजपेयी के गत 15 नवंबर 2018 को हुई बैठक के पारित प्रस्ताव पढ़कर सुनाने के बाद विरोध कर रहे सदस्यों ने अपनी बात कहनी शुुरू कर दी। हालांकि अध्यक्ष ने सदस्यों ने बैठक के लिए हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन सदस्यों ने अपने सवालों के जवाब देने और संतुष्ट होने पर ही हस्ताक्षर की बात कही। हालांकि वरिष्ठ लिपिक ने बैठक की प्रक्रिया की शुरुआत हस्ताक्षर के बाद ही शुरू होने की बात कहते हुए पालिका अधिनियम भी दिखाया। इस पर सदस्यों ने हंगामा करते हुए सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही। इस पर अध्यक्ष ने सदस्यों से एक एक कर अपनी बात कहने को कहा। पौने दो घंटे तक सदस्य अपनी अपनी बात कहते रहे, फिर छह सूत्री मांगों के जवाब मिलने पर ही बैठक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने की बात कही और बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास योजनाओं को नहीं होने दिया जा रहा है: मीनाक्षी
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल का कहना है कि विकास योजनाओं में अड़ंगा लगाया जा रहा है। सदस्यों को हमें सहयोग करना चाहिए। नियमावली के अनुसार सभी सदस्यों को हस्ताक्षर कर बैठक को सफल बनाना चाहिए ताकि पूरे नगर का विकास हो सके। उनका प्रयास है कि केन्द्र से मिली 5.69 करोड़ की धनराशि से नगर का विकास हो। इससे शेष बची सड़कें, गलियां और नालियां भी बन जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें