फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में सम्मानित हुए पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के विस्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा की ओर से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में विस्थापित सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के विस्थापित 12 लोगों को खीरी सांसद ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, खीरी सांसद अजय मिश्रा,सदर विधायक योगेश वर्मा ने समारोह का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खीरी सांसद ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के शरणर्थियों को नागरिकता देने का कानून है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि देश के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून से डरने की आवश्यकता नहीं है। विपक्ष सिर्फ भय का माहौल बना रहा है। इस दौरान कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई, अरविंद सिंह, वरुण अग्रवाल, अरविंद पांडे आदि मौजूद रहे।
महिला नेत्री को नहीं मिला बोलने के लिए मंच
महिला मोर्चा की दिव्या सिंह भी नागरिकता कानून को लेकर कुछ कहना चाहती थी। जिसके लिए उन्होंने मंच पर जाकर संचालन कर रहे अरविंद सिंह से अपनी इच्छा प्रकट की। मगर, उन्होंने माइक देने से इंकार कर दिया। महिला नेत्री को बोलने का मौका न देना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
पलिया विधायक रोमी साहनी सहित मिक्कीराम तोलानी, ईश्वरदास तोलानी, तुलसीदास सचदेवा, कन्हैया लाल केशवानी, विश्वनाथ साहनी, बनारसीदास सचदेवा, चंद्रप्रकाश बुद्घराजा, प्रशांत ढ़ाली, अमल मंडल, विमल सरदार, सुबंधु।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें