फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ की दहशत से ग्रामीणों ने छोड़ा खेतों का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन की हो चुकी मौत, छह घायल, लेकिन प्रशासन की नहीं खुली नींद
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। ग्राम रामपुर रामदास में सांड़ के हमले में तीन लोगों की मौत होने के बाद अब ग्रामीण दहशत में जीने पर मजबूर हैं। यहां तक की उन्होंने खेतोें का रास्ता भी छोड़ दिया है। लेकिन अभी तक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। ग्राम प्रधान ने इसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय व अन्य अधिकारियों को भी पत्र लिखा है।
अजबापुर-मुल्लापुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। सांड़ के हमले में पांच जनवरी को रामेश्वर दयाल व नौ नवंबर को विपिन कुमार की मौत हो चुकी है। दोनों रामपुर रामदास के ही निवासी थे। इसके अलावा पड़ोसी गांव अभयपुर के राम किशन की भी इसी सांड़ के हमले में मौत हो गई थी। वहीं करीब छह अन्य लोगों को भी यह सांड़ घायल भी कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ को गांव में करीब तीन साल हो गए। लेकिन सैकड़ों शिकायतों के बावजूद पालिका ने इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रधान सर्वेश कुमार का कहना है कि सांड़ से निजात पाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दोबारा मामले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांड़ को पकड़वाने के लिए सीवीओ और डिप्टी सीवीओ को पत्र लिखा जा चुका है। टीम पहले भी गांव में जा चुकी है लेकिन सफल नहीं हो पाई। डीएम को भी अवगत कराया है। अब सांड़ को ट्रंकुलाइज कर पकड़ने के लिए वन विभाग से कहा जाएगा। - स्वाति शुक्ला, एसडीएम मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें