फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को दी जाएगी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों को दी जाएगी यातायात नियमों की जानकारी
विज्ञापन

11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सप्ताह सड़क सुरक्षा सप्ताह
लखीमपुर खीरी। सहायक संभागीय परिवहन विभाग 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से मनाया, जिसका समापन 17 जनवरी को होगा। इसमें वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्कूली वाहन सुरक्षा समिति की बैठक के साथ जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों में प्रतियोगिताएं कराई जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि अभियान की शुरुआत के एलआरपी चौराहे से मेला मैदान चौराहे पर जागरूकता बाइक रैली निकालकर होगी। बाइक चालक हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा लिखी टी शर्ट पहनकर वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन रोडवेज बस अड्डे पर 12 बजे बस चालकों स्वास्थ्य परीक्षण होगा। तीसरे दिन जिला स्तरीय स्कूली वाहन सुरक्षा समिति की बैठक होगी। इसमें स्कूल प्रशासन को चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद धर्मसभा इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता होगी, जिसमें कई विद्यालयों के छात्र छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें