फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने किराया बढ़ाया, सफर हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। रेलवे ने भी यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है। साधारण ट्रेेन के किराये में एक किलोमीटर पर एक पैसे और एक्सप्रेस ट्रेन के किराए में एक किलोमीटर पर दो पैसे की वृद्धि हुई है। इससे रेल से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर एक जनवरी से बोझ बढ़ गया है। हालांकि स्टेशन पर अभी बढ़े किरायें की दरें नहीं लगाई हैं। रेल अधिकारियों का कहना है मंगलवार रात 12 बजे से किराया बढ़ा है। कंप्यूटर अपडेट हो गए हैं। इससे टिकट बढ़ी दर के निकल रहे हैं। एक दो दिन में नई किराया सूची लगवा दी जाएगी। लखीमपुर गोरखपुर रूट पर एक्सप्रेस ट्रेन के किराये में करीब पांच से दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। किराया बढ़ने से गोरखपुर का टिकट अब 165 रुपये का हो गया जबकि पहले यह 145 का था। जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि एक दो दिन में बढ़े हुए किराये की सूची स्टेशन पर लगवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें