फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक संकल्पों के साथ अपने कर्तव्यों का करें निर्वहन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने की सराहनीय कार्यों की प्रशंसा, नववर्ष की दी बधाई
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में एसपी की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन हुआ। एसपी पूनम ने कहा कि सकारात्मक संकल्पों के साथ अपने कर्तव्यों का सभी निर्वहन करें। उत्तर प्रदेश पुलिस की उज्ज्वल छवि के निर्माण में योगदान करें।
सैनिक सम्मेलन मंगलवार की दोपहर आयोजित हुआ। सम्मेलन में पुलिस अफसर व बड़ी संख्या में सिपाही, दरोगा व विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी शामिल हुए। एसपी पूनम ने सरकार द्वारा पुलिसजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी नए वर्ष में नए सकारात्मक संकल्पों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही वर्ष 2019 में पुलिस के सराहनीय कार्यों की सराहना की। शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिसकर्मियों की सुविधाओं हेतु किए गए विभिन्न कार्यों के विषय में सभी को अवगत कराया। कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी जानी। मितौली, निघासन, तिकुनियां में भी प्रभारी निरीक्षकों ने सैनिक सम्मेलन किया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने सभी थाना स्टाप व यूपी 112 के सिपाहियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया। उनकी समस्याएं सुनी। सभी से पब्लिक से अच्छा व्यवहार करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के टिप्स दिए। चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी दी।
सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ में प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानी। उनका निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ काम करने का संदेश दिया। इस दौरान सुंदरवल चौकी इंचार्ज दिनेश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी विदाई
एसपी पूनम ने सेवानिवृत्त हुए एसआई उमेश कुमार, करुणाकांत द्विवेदी, अशोक कुमार व हेड कांस्टेबल बृजेंद्र कुमार को उपहार, स्मृति चिह्न दिए। नववर्ष की शुभकामना देते हुए उनके सुखमय व समृद्ध जीवन की कामनाओं के साथ विदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें